
तेलंगाना ने रोकी आंध्र प्रदेश से आ रही सभी एंबुलेंस, नए नियम से मरीज परेशान
AajTak
राज्य के अस्पतालों में बाहर से आ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने हर बॉर्डर पर एक चेकपोस्ट बना दिया है. इस चेकपोस्ट से उन ही एंबुलेंस को आने की इजाजत है, जिन्होंने सरकार से परमिशन ली है.
कोरोना संकट के बीच तेलंगाना सरकार का एक फैसला आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. दरअसल, राज्य के अस्पतालों में बाहर से आ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने हर बॉर्डर पर एक चेकपोस्ट बना दिया है. इस चेकपोस्ट से उन ही एंबुलेंस को आने की इजाजत है, जिन्होंने सरकार से परमिशन ली है. ईद के दिन ही तेलंगाना बॉर्डर पर एक एंबुलेंस को रोक दिया गया. इस एंबुलेंस में अब्दुल्ला बेहोश पड़ा था. उसकी पत्नी मेहरुन्निशा बार-बार तेलंगाना पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर जोड़ती रही, ताकि उसे हैदराबाद जाने दिया जाए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक ना सुनी. इसके बाद वह मजबूरन करनूल गई, जहां वह एक अदद बेड की तलाश कर रही है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










