
'तेरा मेरा रिश्ता क्या...', CAA विरोधी प्रदर्शन की सालगिरह पर जामिया में नारेबाजी
AajTak
सीएए के खिलाफ पांच साल पहले हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस जामिया के अंदर चली गई थी. इस घटना की 5वीं बरसी के एक दिन बाद 16 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर नारेबाजी हुई.
राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर एक बार फिर नारेबाजी की घटना सामने आई है. दरअसल, 2019 में हुए सीएए विरोधी प्रदर्शनों और परिसर में पुलिस घुसने की 5वीं बरसी के एक दिन बाद कैंपस में नारेबाजी हुई है.
बता दें 15 दिसंबर 2019 को सीएए/एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जामिया कैंपस के आसपास हिंसा देखने को मिली थी. इसके विरोध में सोमवार की रात छात्रों ने नारेबाजी की.
जामिया में लगाए गए ये नारे
> जामिया प्रशासन मुर्दाबाद> संघी वीसी मुर्दाबाद> आरएसएस मुर्दाबाद> तेरा मेरा रिश्ता क्या, ला इलाहा इल्लल्लाह
एक दिन पहले बंद कर दी थी लाइब्रेरी
इस प्रदर्शन के एक दिन पहले 15 दिसंबर को जामिया विश्वविद्यालय ने कक्षाएं निलंबित कर दीं थीं. और लाइब्रेरी के साथ कैंटीन भी बंद करने का नोटिस जारी कर दिया था. विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया. इस फैसले पर वामपंथी समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने विवि प्रशासन पर हमला बोला था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










