
तेज रफ्तार में बस और ड्राइवर मोबाइल पर देख रहा वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
AajTak
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर बस चलाते कभी मोबाइल की ओर देखता है तो कभी रास्ते पर नजर दौड़ाता है. लग्जरी बस तेज रफ्तार में चल रही है. ड्राइवर की इस लापरवाही वाली हरकत की शूटिंग एक मुसाफिर ने अपने मोबाइल में कैद कर उसे वायरल कर लिया है.
महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर निजी लग्जरी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. दरअसल बस ड्राइवर बस चलाते हुए मोबाइल में वीडियो देख रहा था. तभी पीछे से ड्राइवर की इस हरकत का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जिले के मेहकर शहर से छत्रपति संभाजी नगर के समृद्धि महामार्ग पर नागपुर से पुणे जा रही संगीतम ट्रैवल्स की स्लीपर कोच लग्जरी बस का ड्राइवर स्टीयरिंग के ऊपर और स्पीडो मीटर के सामने मोबाइल रखकर वीडियो देख रहा था और बस चला रहा था.
तेज रफ्तार में बस और ड्राइवर देख रहा वीडियो
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर बस चलाते कभी मोबाइल की ओर देखता है तो कभी रास्ते पर नजर दौड़ाता है. लग्जरी बस तेज रफ्तार में चल रही है. ड्राइवर की इस लापरवाही वाली हरकत की शूटिंग एक मुसाफिर ने अपने मोबाइल में कैद कर उसे वायरल कर दिया.
वायरल विडियो की सुध बुलढाना RTO ने लेते हुए आज लक्जरी बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मेहकर के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. RTO प्रसाद गाजरे ने फोन पर बताया की ड्राइवर के लाइसेंस और लक्जरी के परमिट को रद्द करने की सिफारिश की गई है.
जानें कौन है ये ड्राइवर जानकारी के मुताबिक लग्जरी बस ड्राइवर का नाम धनंजय कुमार सिंह है, जो मुंबई के काजूपाड़ा इलाके में रहता है. उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर बीते 1 जुलाई 2023 को निजी लग्जरी बस हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










