
तेजस में लगेगा स्वदेशी 'उत्तम' रडार, एक साथ 100 टारगेट पर रहेगी नजर
AajTak
भारतीय वायुसेना का मल्टीरोल कॉम्बैट हल्के फाइटर जेट तेजस अब और ताकतवर होगा. उसमें इजरायली रडार को हटाकर स्वदेशी 'उत्तम' रडार लगाया जा रहा है. इससे ये होगा कि देश को इजरायली रडार खरीदने नहीं पड़ेंगे. स्वदेशी रडार से ही देश के लड़ाकू विमानों को अपग्रेड किया जाएगा. उत्तम रडार इतना ताकतवर है कि तेजस की फ्लाइट के समय वह एक साथ 100 टारगेट्स पर नजर रख सकेगा.
भारतीय वायुसेना का मल्टीरोल कॉम्बैट हल्के फाइटर जेट तेजस अब और ताकतवर होगा. उसमें इजरायली रडार को हटाकर स्वदेशी 'उत्तम' रडार लगाया जा रहा है. इससे ये होगा कि देश को इजरायली रडार खरीदने नहीं पड़ेंगे. स्वदेशी रडार से ही देश के लड़ाकू विमानों को अपग्रेड किया जाएगा. उत्तम रडार इतना ताकतवर है कि तेजस की फ्लाइट के समय वह एक साथ 100 टारगेट्स पर नजर रख सकेगा. भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में शामिल होने जा रहे 123 तेजस फाइटर जेट्स में से 51 फीसदी में विमानों में उत्तम एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (Active Electronically Scanned Array - AESA) रडार लगाया जाएगा. इंडियन एयरफोर्स को सबसे पहले 40 तेजस मिलेंगे जिसमें इजरायली रडार लगे हुए हैं. इसके बाद वायुसेना को जो 83 तेजस मार्क-1ए जेट्स मिलने वाले हैं उनमें उत्तम रडार लगा रहेगा. DRDO के चेयरमैन सतीश रेड्डी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि हमने उत्तम राडार से जो उम्मीद की थी, उसने उससे कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










