
तेजस्वी से मैथिली-सम्राट तक की सीट का क्या हाल? अंजना के साथ देखिए रुझान
AajTak
बिहार चुनाव के रुझानों में अब तक भाजपा और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. लगभग सौ से अधिक सीटों पर रुझान जारी हैं जिसमें भाजपा चालीस से ज्यादा सीटों पर आगे है तो वहीं आरजेडी भी समान संख्या में सीटों पर मजबूत स्थिति में है. तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर जैसे प्रमुख उम्मीदवार की सीट का क्या हाल है? देखिए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











