
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार में 60 हजार लोगों को मिलने वाली है सरकारी नौकरी
AajTak
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) ने जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति करने का ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.
Sarkari Naukri in Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार जल्द ही 60 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. राज्य के उप-मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) ने जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति करने का ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भोजपुर के कोइलवर में मेंटल हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान नियुक्तियों से संबंधित जानकारी दी है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि 60 हजार पदों को भरने की कवायद तेज कर दी गई है. राज्य सरकार स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. सभी अस्पतालों में बेड की व्यवस्था से लेकर डॉक्टर और दवाई तक की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने लापरवाह डॉक्टरों को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि डॉक्टर अस्पताल नहीं जाएंगे तो मरीजों का इलाज कैसे होगा?
मानव संसाधन की पूर्ति के लिए इस साल के अंत तक बिहार में Public Health Management Cadre का सृजन कर लिया जाएगा। जिससे बिहार के युवाओं और बेरोजगारों को नौकरी के अधिक अवसर मिलेंगे। प्रथम चरण में करीब 60 हजार से अधिक रिक्तियों को भरने की कार्रवाई की जा रही है।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से लोगों का इलाज नहीं हुआ तो सरकार तुरंत एक्शन लेगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








