
तेजस्वी के घर 100 खटियों का इंतजाम, चाय-नाश्ता भी मंगाया गया, 12 फरवरी तक यहीं अड्डा जमाएंगे RJD MLA
AajTak
बिहार में सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी सभी अपने विधायकों पर नजर बनाए हुए हैं. आरजेडी के सभी विधायक पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर रूके हुए हैं. इन सभी विधायकों के लिए यहां खास इंतजाम किए गए हैं.
बिहार में सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. जहां एक तरफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी विधायकों को अपने आवास पर ठहराया हुआ है तो वहीं बीजेपी अपने विधायकों को बोथगया में ट्रेनिंग दे रही है. वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 5 विधायक मंत्री श्रवण कुमार के घर पर आयोजित लंच में नहीं पहुंचे, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
विधायकों के लिए 100 खटियों का इंतजाम
आरजेडी विधायकों ने रात को तेजस्वी यादव के आवास पर रात गुजारी और उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. ये सभी विधायक तेजस्वी यादव के 5 देशरत्न मार्ग आवास पर रूके हुए हैं. शाम को जहां पहले विधायकों का सामान उन तक पहुंचाया गया और फिर उनके लिए डिनर का विशेष प्रबंध किया गया. इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है. सुबह में विधायकों को चाय दी गई और अब नाश्ते–खाने का इंतजाम हो रहा है. विधायकों की संख्या ज्यादा होने की वजह उनके लिए सौ से अधिक खटियों का इंतजाम किया गया.
यह भी पढ़ें: JDU के लंच में नहीं पहुंचे 5 MLA, विपक्षी विधायक ने कहा- खेल दिखाएंगे मांझी, विश्वास मत से पहले बिहार में होगा 'खेला'!
जेडीयू ने जारी किया व्हिप इस बीच जेडीयू ने एनडीएकी नवगठित सरकार के विश्वास मत हासिल करने के दौरान सोमवार को पार्टी के सभी विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है. जदयू के मुख्य सचेतक और राज्य सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायकों की सदस्यता चले जाएगी. कुमार ही वो मंत्री हैं जिन्होंने जेडीयू विधायकों के लिए अपने आवास पर लंच रखा था जिसमें पांच विधायक नहीं पहुंचे, जिसके बाद तमाम तरह की अटकलें लगने लगी.
इस पर श्रवण कुमार ने कहा, ‘हमारे कुछ विधायक खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आ सके. उन्होंने मुझे अपनी समस्या बताई है. उनमें से कुछ के कल आने की संभावना है जब मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर विधायक दल की बैठक होगी। इसके अलावा, सोमवार को बजट सत्र शुरू होने पर सभी सदन में होंगे.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








