
'तूफान के बावजूद लोगों की जान मुश्किल में डाली', बार्ज P 305 के कैप्टन के खिलाफ FIR दर्ज
AajTak
साइक्लोन ताउते की चपेट में आए बार्ज P305 के मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है. नाव के कैप्टन राकेश बल्लव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. राकेश बल्लव पर चीफ इंजीनियर ने लापरवाही का आरोप लगाया था.
साइक्लोन ताउते के कहर के दौरान मुंबई के पास अरब सागर में डूबे बार्ज P305 को लेकर अब एक्शन लिया गया है. मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में नाव के कैप्टन राकेश बल्लव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. राकेश बल्लव पर चीफ इंजीनियर ने लापरवाही का आरोप लगाया था, जिसके चलते सैकड़ों लोगों की जान मुश्किल में आ गई थी. मुंबई पुलिस ने अब FIR दर्ज की है और राकेश बल्लव की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में कैप्टन राकेश का बयान लेना काफी ज़रूरी है. इस मामले में जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है. बार्ज P305 के अरब सागर में तूफान के वक्त डूबने से 49 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 200 लोगों को एक कठिन ऑपरेशन के बाद भारतीय नेवी ने बचाया था.क्लिक करें- ‘नाव डूबी तो समुद्र में कूदे, 11 घंटे बाद नेवी ने बचाया’, साइक्लोन में फंसे शख्स ने बताया हाल बार्ज P305 के चीफ इंजीनियर मुस्तफिज़ुर रहमान की शिकायत पर कैप्टन राकेश बल्लव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर के मुताबिक, तूफान की पहले से जानकारी होने के बाद भी कैप्टन राकेश बल्लव ने किसी के भी सुरक्षित निकलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिसकी वजह से करीब 300 लोगों की जान मुश्किल में पड़ गई थी.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










