
'तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें...',UN जनरल सेक्रेटरी की अमेरिका-इजरायल और ईरान से अपील, जानें क्या कहा?
ABP News
यूएन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता संकट अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. इससे आम लोगों को काफी तकलीफों को सामना करना पड़ रहा है.
मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर यूएन के जनरल सेक्रेटरी ने बयान जारी किया है. उन्होंने खाड़ी देशों में जारी जंग को दुनिया की शांति के लिए खतरा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी जारी किया है. एंटोनियो गुटेरेस का बयान ऐसे समय आया है, जब दुनिया तेल संकट से जूझ रही है. मिडिल ईस्ट में पनपी अशांति ने कई देशों में तेल की सप्लाई रोक दी है.
यूएन के जनरल सेक्रेटरी गुटेरेस ने युद्ध रोकने की अपील की
यूएन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता संकट अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. इससे आम लोगों को काफी तकलीफों को सामना करना पड़ रहा है. तनाव को कम करना और बातचीत ही इसका एकमात्र रास्ता है. मैं सभी पार्टियों से जोर देकर गुजारिश करता हूं कि वे दुश्मनी खत्म करें. अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें. आम लोगों की रक्षा करें. तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें.
The unfolding crisis in the Middle East constitutes a grave threat to international peace and security and has caused immense suffering for civilians.De-escalation and dialogue are the only way out.I strongly urge all parties to cease the hostilities, uphold international…













