
'तुम सबकी जॉब खा जाऊंगा...,' DeepSeek करने लगा ट्रेंड, ChatGPT के लोगों ने लिए मजे
AajTak
सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है. क्या OpenAI की बादशाहत खत्म होने वाली है? वजह है चीन की AI कंपनी DeepSeek, जिसने मात्र $6 मिलियन (करीब 52 करोड़ रुपये) की लागत में ऐसा AI मॉडल R1 बनाया है, जो OpenAI के कुछ बेहतरीन मॉडलों को भी पछाड़ चुका है.
सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है. क्या OpenAI की बादशाहत खत्म होने वाली है? वजह है चीन की AI कंपनी DeepSeek, जिसने मात्र $6 मिलियन (करीब 52 करोड़ रुपये) की लागत में ऐसा AI मॉडल R1 बनाया है, जो OpenAI के कुछ बेहतरीन मॉडलों को भी पछाड़ चुका है.
दिलचस्प बात ये है कि Microsoft और OpenAI ने Nvidia के महंगे चिप्स पर अरबों डॉलर झोंक दिए, जबकि DeepSeek ने कम बजट में ही कमाल कर दिखाया. अब AI की दुनिया में हलचल तेज हो गई है.
DeepSeek के AI ऐप ने पिछले वीकेंड पर Apple के US App Store पर ChatGPT को पछाड़कर टॉप डाउनलोडेड ऐप का ताज अपने नाम कर लिया. ये झटका टेक इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था.
DeepSeek की इस जीत पर सोशल मीडिया पर मीम्स वॉर छिड़ गई.
एक यूजर ने मजाक में लिखा- यकीन नहीं होता, ChatGPT को उसकी ही इंडस्ट्री में बेरोजगार कर दिया AI ने! इस पर एलन मस्क ने भी मजेदार रिएक्शन दिया, जिससे पोस्ट और ज्यादा वायरल हो गया.
एक और वायरल मीम में ChatGPT और DeepSeek की तुलना ओलंपिक के वायरल तुर्की शूटर से कर दी गई.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










