
'तुम्हारे पास आईना है...', PM मोदी की मंदिर वाली फोटो लगाकर ज्ञान देने वाले ट्रंप के सलाहकार की ऑनलाइन धुलाई
AajTak
पीटर नवारो ने अपने एक्स थ्रेड में नौ ट्वीट किए हैं और भारत पर बेसिर पैर के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि भारत रूस का सस्ता तेल खरीद कर उसे फिर से महंगे दाम पर बेचकर मुनाफाखोरी कर रहा है. उन्होंने भारत पर यूक्रेन युद्ध के फंडिंग के आरोप लगाए. लेकिन एक्स पर यूजर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो को भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने फटकार लगाई है. नवारो ने शुक्रवार भारत की रूस से कच्चे तेल की खरीद की नीति पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणियां की थी. उन्होंने भारतीय बिजनेसमैन को मुनाफाखोर कहा था. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भारत रूस का तेल बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा है. उन्होंने यूक्रेन जंग का जिम्मा भारत पर मढ़ दिया था.
इंडियन यूजर्स को नवारो के उस पोस्ट पर सबसे ज्यादा आपत्ति है जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐसी तस्वीर इस्तेमाल की है जहां वे भगवा वस्त्र में ध्यान में लीन हैं.
हालांकि इस थ्रेड का बाकी हिस्सा उनके सामान्य तीखे कटाक्षों से भरा था, लेकिन थ्रेड का अंत भगवा वस्त्र पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर के साथ हुआ. इसके साथ उन्होंने अपने पोस्ट में सबसे आखिरी में लिखा था- यूक्रेन में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर जाता है."
नवारो के इस पोस्ट पर इंडियन यूजर्स ने उन्हें टैग करते हुए उनकी खूब सोशल धुलाई की है.
एक टिप्पणी में लिखा था, "वाह! ट्रंप के व्यापार सलाहकार अब भारत को निशाना बनाकर किए गए ट्वीट में नरेंद्र मोदी की ध्यान वाली तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये लोग भारत के साथ संबंधों को पूरी तरह से खराब कर रहे हैं।"
9/ The Biden admin largely looked the other way at this madness. President Trump is confronting it. A 50% tariff—25% for unfair trade and 25% for national security—is a direct response. If India, the world's largest democracy, wants to be treated like a strategic partner of… pic.twitter.com/XAt6aa4JLA

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










