
'तुम्हारी 7 पीढ़ियां कोशिश करेंगी, तब भी बजरंग दल...', मंत्री कैलाश चौधरी का कांग्रेस पर हमला
AajTak
कर्नाटक में बजरंग दल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब देश के तमाम राज्यों तक पहुंच गया है. इसी क्रम में राजस्थान के बाड़मेर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर गुस्सा निकाला. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस वाले बजरंग दल पर बैन लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
कर्नाटक में बजरंग दल को लेकर मामला अब गरमाता जा रहा है. मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान के बाड़मेर में बीजेपी की जनाक्रोश महाघेराव सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर गुस्सा निकाला. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस वाले बजरंग दल पर बैन लगाने की कोशिश कर रहे हैं. कह रहे हैं कि आने वाले समय में बजरंग दल पर बैन लगाएंगे. इन लोगों से कहना चाहता हूं कि तुम्हारी सात पीढ़ियां कोशिश करेंगी, तब भी हम बैन नहीं लगने देंगे. बजरंग दल राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है.
गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. कुछ भी काम करवाना हो तो लोगों को पैसे देने पड़ते हैं. प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. बजरी माफियाओं का तांडव है. जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेगी.
'सरकार ऐसे संगठन को प्रतिबंधित करने में संकोच नहीं करेगी'
बता दें कि कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने आरएसएस-बजरंग दल को लेकर बड़ा बयान दिया है. प्रियांक ने कहा, अगर कोई संगठन कर्नाटक में शांति भंग करने या सांप्रदायिक माहौल खाराब करने की कोशिश करेगा तो उनकी सरकार उस संगठन को प्रतिबंधित करने में संकोच नहीं करेगी.
दरअसल, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जारी अपने घोषणा पत्र में कहा था, राज्य में सरकार में आते ही वह बजरंग दल, पीएफआई समेत जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए बैन लगाएगी. इसे लेकर काफी विवाद हुआ था. इसके बाद पूरे चुनाव में बजरंग बली का मुद्दा छाया रहा.
हिजाब बैन के फैसले को खत्म करने के सवाल पर खड़गे का बयान

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








