
तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी, UAE से प्रधानमंत्री मोदी ने चला चुनावी दांव
AajTak
'अहलन मोदी' नाम के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत और UAE के बेहतर रिश्तों पर भी जोर दिया. पीएम ने कहा, आज 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में भारत और UAE का रिश्ता एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंच रहा है. पीएम बोले, हम एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के दौरे पर हैं. अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम से भारतीय समुदाय के लोगों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा शो को संबोधित किया. 'अहलन मोदी' नाम के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत और UAE के बेहतर रिश्तों पर भी जोर दिया. पीएम ने कहा, आज 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में भारत और UAE का रिश्ता एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंच रहा है. पीएम बोले, हम एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं.
पीएम बोले हमारा रिश्ता टेलेंट का है, इनोवेशन का है, कल्चर का है. पीएम ने कहा कि आज यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. पीएम ने कहा कि आज एक-एक भारतीय का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का है.
कुछ ऐसा है हमारा भारत
भारत की उपलब्धियों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा भारत इकलौता ऐसा देश है कि जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर अपना झंडा गाड़ दिया है. पीएम बोले कि भारत ऐसा देश है जो अपने पहले ही प्रयास में मंगल तक पहुंच गया. पीएम बोले कि हमारा भारत ऐसा देश है जो एक बार में सौ-सौ सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बना रहा है.
अबू धाबी से 'मोदी की गारंटी'
पीएम मोदी बोले कि हमने अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर पर अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी दी है. अबू धाबी में प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है. हमारी सरकार लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है. हमने चार करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर बनाकर दिया है. हमने 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल का कनेक्शन दिया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






