
'तीन महीने में मुझे दो बार CM आवास से बाहर निकाला', आतिशी का आरोप, PWD की आई सफाई
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे.
'जरूरत पड़ी तो दिल्ली वालों के घर जाकर रहूंगी'
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा, 'बीजेपी ने तीन महीने में दूसरी बार मेरा आवास मुझसे छीन लिया. बीजेपी को लगता है कि घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, हमारे परिवार के साथ निचले स्तर की बातें करने से वो दिल्ली वालों के लिए काम रोक देंगे. मैं दिल्ली वालों को बताना चाहती हूं कि घर छीनने से काम रुकेंगे नहीं. जरूरत पड़ी तो दिल्लीवालों के घर में जाकर रहूंगी और दोगुने जज्बे से काम करूंगी.'
उन्होंने कहा, 'बीजेपी वालों ने आज मुझे सीएम आवास से बाहर निकाला है, आज मैं ये प्रण ले रही हूं कि दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये दिलवा कर रहूंगी, हर पुजारी-हर ग्रंथी को 1800 रुपये की सम्मान राशि दिलवा कर रहूंगी. AAP का हर नेता अपने सिर पर कफन बांधकर निकला है, दिल्लीवालों को लिए काम करने निकला है.'
पीडब्ल्यूडी ने दी सफाई
आतिशी के आरोपों पर पीडब्ल्यूडी के सूत्रों ने कहा, 'उन्हें बाहर नहीं निकाला गया है. वे कभी वहां शिफ्ट ही नहीं हुई थीं. उन्हें 17 एबी मथुरा रोड पर सरकारी आवास पहले से ही आवंटित है और उन्हें फिर से दो अन्य बंगलों का ऑफर दिया गया है.'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










