
'तीन महीने पहले जो हुआ...', इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, दिसंबर में क्राइसिस का किया जिक्र
ABP News
IndiGo CEO Pieter Elbers resigns: एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने मंगलवार (10 मार्च) को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों को इसकी वजह बताया है.
एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने मंगलवार (10 मार्च) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों को इसकी वजह बताया है. कंपनी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया. कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया नए सीईओ की नियुक्ति होने तक अंतरिम तौर पर एयरलाइन के प्रबंधन का कामकाज सौंपा गया है. एयरलाइन की ओर से साफ किया गया है कि जल्द ही नए सीईओ के नाम का ऐलान किया जाएगा.
2022 में बने थे सीईओ
पीटर एल्बर्स ने 6 सितंबर 2022 को बतौर सीईओ इंडिगो की कमान संभाली थी. उन्होंने अचानक इस्तीफा दिया है, जिसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है. उन्होंने कंपनी से गुजारिश की है कि उनका नोटिस पीरियड भी माफ कर दिया जाए.
इस्तीफे में क्या बोले एल्बर्स?













