
तीन महिलाएं और होटल मैनेजर... पटियाला का आरोपी पालघर में चला रहा था सेक्स रैकेट
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बोईसर इलाके के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस दौरान तीन महिलाओं को छुड़ाया गया, जबकि 39 वर्षीय होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया, जो पंजाब के पटियाला का रहने वाला है.
महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में तीन महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराया गया, जबकि होटल का मैनेजर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार आरोपी पंजाब के पटियाला का रहने वाला है, जो पालघर के बोईसर इलाके में सेक्स रैकेट चला रहा था.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 18 सितंबर को हुी. लोकल क्राइम ब्रांच और मानव तस्करी निरोधक सेल की संयुक्त टीम को इस संबंध में जानकारी मिली थी. इसी के बाद बोईसर स्थित होटल में छापेमारी की गई. इस दौरान पता चला कि होटल में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. पुलिस टीम ने मौके से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया.
जांच में सामने आया कि होटल मैनेजर पिछले कुछ समय से महिलाओं को बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर इस गंदे धंधे में धकेल रहा था. पुलिस ने कहा कि आरोपी इन महिलाओं का शोषण करके कमाए गए पैसों से जिंदगी चला रहा था. वह इसी से कमाई कर रहा था.
यह भी पढ़ें: वाराणसी: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो मची भगदड़... 8 पुरुष और 9 युवतियां गिरफ्तार
पुलिस ने 39 वर्षीय होटल मैनेजर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा सके.
वहीं, रेस्क्यू की गई तीनों महिलाओं को पुनर्वास और देखभाल केंद्र भेज दिया गया है. वहां उन्हें काउंसलिंग और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के ऑपरेशन आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







