
तीन पीढ़ियों से पी रहे दूषित जल, नदी में रोज गड्ढे बनाकर निकालते हैं ऐसे पानी
AajTak
जल ही जीवन है, ये तो हमेशा से सुना ही है लेकिन बलरामपुर जिले के पास एक ऐसा गांव है जो पानी के लिए संघर्ष कर रहा है और साल भर दूषित पानी को मजबूर है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि गांव वाले जिस नदी से पानी पीते हैं उसी में मवेशी और जंगली जानवर भी प्यास बुझाते है.
जल ही जीवन है, ये तो हमेशा से सुना ही है लेकिन छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के पास एक ऐसा गांव है जो पानी के लिए संघर्ष कर रहा है और साल भर दूषित पानी को मजबूर है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि गांव वाले जिस नदी से पानी पीते हैं उसी में मवेशी और जंगली जानवर भी प्यास बुझाते है. प्रशासन विकास के लाख दावे क्यों न कर ले पर इस गांव की ये तस्वीर सारी हकीकत बयां करती है. बलरामपुर के वाड्रफनगर विकासखण्ड के चर्चरी गांव के आगरिया पारा में 40 से 50 लोगों की आबादी है. इनके पास पानी के लिए एक मात्र सहारा गांव से बहने वाली नदी है. लेकिन इस नदी से भी मिलता है तो सिर्फ दूषित पानी. गांव वाले नदी में रोज गड्ढे बनाकर पानी निकालते हैं और उसी को पीते हैं. इस दूषित पानी से छोटे बच्चे अक्सर बीमार भी पड़ जाते हैं लेकिन गांव वाले मजबूर हैं क्योंकि पानी के लिए उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












