
तीन दिन के व्यस्त अमेरिकी दौरे के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के निरीक्षण के लिए पहुंचे PM Modi
AajTak
सोशल मीडिया में आज सुबह से पीएम मोदी ट्रेंड कर रहे हैं. तीन दिन के व्यस्त अमेरिका दौरे से लौटने के बाद कल रात पीएम अचानक सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की साइट पर पहुंच गए और एक घंटे तक संसद भवन की नई बिल्ड़िंग के निर्माण का निरीक्षण किया. बीजेपी नेता और सरकार के मंत्री पीएम के इस औचक निरीक्षण को निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए प्रेरक बता रहे हैं. रात के करीब पौने नौ बजे पीएम मोदी अचानक संसद की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे तो वहां मौजूद मजदूर हैरान रह गए. एक कुशल शिल्पी की तरह पीएम बारीकी से निर्माण कार्यों का जायजा लेते रहे. बीच-बीच में प्रोजेक्ट मैनेजर और मजदूरों से सवाल भी करते रहे. देखें पूरी रिपोर्ट.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









