
तिहाड़ जेल में बनेगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, जानिए अफसरों ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला
AajTak
तिहाड़ को एशिया की सबसे बड़ी जेल माना जाता है. यहां अब कैदियों के रहने के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी. तिहाड़ जेल के DIG राजीव कुमार परिहार ने बताया कि अभी तिहाड़ जेल में 20 हजार कैदी बंद हैं.
तिहाड़ जेल में अब मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी. यह प्रोजेक्ट 22 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अफसरों का कहना है कि तिहाड़ जेल में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के लिए 2047 का लक्ष्य बनाकर फैसला लिया गया है.
तिहाड़ को एशिया की सबसे बड़ी जेल माना जाता है. यहां अब कैदियों के रहने के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी. तिहाड़ जेल के DIG राजीव कुमार परिहार ने बताया कि अभी तिहाड़ जेल में 20 हजार कैदी बंद हैं.
अफसरों की मीटिंग में लिया गया फैसला
तिहाड़ जेल अफसरों की मीटिंग हुई, जिसमें ये आकलन किया गया कि 2047 तक तिहाड़ जेल में 40 हजार से ज्यादा कैदी आ जाएंगे. ऐसे में तिहाड़ जेल का विस्तार करना पड़ेगा.
6 चरणों में तोड़ी जाएगी एक-एक जेल
इसी को लेकर एक कमेटी बनाई गई है. धीरे-धीरे करके 6 चरणों में एक-एक जेल को तोड़ा जाएगा और उस पर ग्राउंड फ्लोर प्लस 2, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











