
तिवारी, शुक्ला, थरूर... मोदी सरकार को घेरने के राहुल के एजेंडे की अपने ही निकाल दे रहे हवा!
AajTak
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से लेकर शशि थरूर और राजीव शुक्ला के बयान को देखें तो पूरी तरह से राहुल गांधी के बयान से विपरीत नजर आ रहा है. राहुल गांधी जहां ट्रंप के दावे का समर्थन कर रहे हैं, तो थरूर, मनीष तिवारी और राजीव शुक्ला की लाइन अलग है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सदन से सड़क तक मोर्चा खोल रखा है. मोदी सरकार और बीजेपी को घेरने का कोई भी मौका राहुल गांधी नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाते हुए 'भारत की अर्थव्यवस्था को डेड' बताया तो राहुल ने उसे लपकने में जरा भी देर नहीं लगाई. ट्रंप के सुर में सुर मिलाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हां, सही है कि भारत की इकोनॉमी डेड हो चुकी है. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह बात जानता है."
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अडानी की मदद करने के चक्कर में देश की अर्थव्यवस्था को खत्म करने का काम किया है. इस तरह राहुल गांधी ने 'इकोनॉमी डेड' का मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ सियासी एजेंडा सेट करने का दांव चला, जिसकी हवा कांग्रेसी ही निकालने में जुट गए हैं.
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से लेकर शशि थरूर और राजीव शुक्ला के बयान को देखें तो पूरी तरह से राहुल गांधी के बयान से विपरीत नजर आ रहा है. राहुल गांधी जहां ट्रंप के दावे का समर्थन कर रहे हैं, तो थरूर, मनीष तिवारी और राजीव शुक्ला की लाइन अलग है. कांग्रेस के तीनों नेता ट्रंप के विचारों का खंडन करते हुए गलत बता रहे हैं.
'डेड इकोनॉमी' पर मोदी को घेरने के राहुल के दांव डोनाल्ड ट्रंप के भारत की डेड अर्थव्यवस्था वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा कि हां वो सही हैं. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह जानता कि भारत की अर्थव्यवस्था एक डेड अर्थव्यवस्था है. इसके बाद संसद परिसर में भी राहुल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ये फैक्ट कहा है." उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक डेड इकोनॉमी है. बीजेपी ने अडानी की मदद करने के लिए हमारी अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को खत्म कर दिया है.
राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत के सामने सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि मोदी सरकार ने देश की इकोनॉमिक पॉलिसी को खत्म कर दिया है, हमारी रक्षा नीति, विदेश नीति को भी नष्ट कर दिया है. आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी केवल एक शख्स के लिए काम करते हैं, वो अडानी के लिए काम करते हैं. सारे के सारे छोटे कारोबार उजाड़ दिए गए. पीएम मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यह बताने में जुटे हैं कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और वो सिर्फ अपने उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के चक्कर में कर रहे हैं. इस तरह राहुल की रणनीति मोदी सरकार को कठघरे में खड़े करने की है और लोगों के समर्थन जुटाने की रणनीति मानी जा रही है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











