
तिरुपति से लेकर अयोध्या धाम तक...भारत गौरव ट्रेन से करें धार्मिक स्थलों के दर्शन, IRCTC लाया स्पेशल टूर पैकेज
AajTak
अगर आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का विचार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. दरअसल, IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें घूमने के साथ देश के सात पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका मिलेगा.
IRCTC दक्षिण भारत यात्रा और ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका दे रहा है. अगर आप दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका बन सकता है. IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए आप 12 रातों और 13 दिनों में पवित्र स्थलों की यात्रा कर सकते हैं, ये यात्राएं आपको बजट के हिसाब से मिल सकती हैं.
पैकेज में शामिल हैं दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल: • तिरुपति • रामेश्वरम • मदुरै • कन्याकुमारी • तिरुवनंतपुरम • मल्लिकार्जुन
ये होंगे बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग स्टेशनसहरसा, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., हाजीपुर (एचजेपी), पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी .
कितना लगेगा पैकेज शुल्क? IRCTC के इस पैकेज की शुरुआत ₹25,620 प्रति व्यक्ति से होगी. इस तीर्थ यात्रा की शुरुआत सहरसा से होगी, जहां से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 5 दिसंबर 2025 को रवाना होगी. कुल यात्रा अवधि 12 रातों और 13 दिनों की होगी, जिसमें श्रद्धालु दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम यात्रा IRCTC ने एक और तीर्थ यात्रा का मौका दे रही है, जिसमें आप भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 11 रातों और 12 दिनों में पुरी, गंगासागर, अयोध्या धाम समेत कई दर्शनीय स्थलों का दर्शन कर सकते हैं. इस पैकेज में शामिल स्थल: • पुरी • गंगासागर • कोलकाता • गया • वाराणसी • अयोध्या • जसीडीह

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










