
ताहिर हुसैन के बाद दिल्ली दंगों के एक और आरोपी को ओवैसी ने दिया टिकट, शिफा उर रहमान जेल से लड़ेंगे चुनाव
AajTak
शिफा उर रहमान ने CAA/NRC प्रोटेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई थी. अब ओवैसी की पार्टी उन्हें ओखला से चुनाव लाड़वा रही है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है. हुसैन यहां मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे. हुसैन अब तक आम आदमी पार्टी में थे.
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को विधानसभा का टिकट देने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM दंगों के एक और आरोपी को चुनाव के मैदान में उतारने जा रही है. AIMIM ने शिफा उर रहमान को ओखला विधानसभा से चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है.
दिल्ली दंगों के आरोपी शिफा उर रहमान को AIMIM ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा से टिकट दिया है. शिफा उर रहमान दिल्ली दंगों के केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन पर UAPA का केस लगा हुआ है. शिफा उर रहमान जामिया एलुमनाई के प्रेसिडेंट थे.
CAA/NRC प्रोटेस्ट में निभाई बड़ी भूमिका
शिफा उर रहमान ने CAA/NRC प्रोटेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई थी. अब ओवैसी की पार्टी उन्हें ओखला से चुनाव लाड़वा रही है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है. हुसैन यहां मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे. हुसैन अब तक आम आदमी पार्टी में थे.
ताहिर हुसैन को भी दिया टिकट
ओवैसी ने ताहिर हुसैन को लेकर एक्स पर ऐलान किया था. उन्होंने लिखा, 'MCD पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं. आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे. उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया.'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










