
तालिबान ने एजाज अहंगर को किया रिहा, युवाओं को आतंकी बनाने में माहिर, अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां
AajTak
खुफिया सूत्रों ने आजतक को बताया कि एजाज काफी तेज दिमाग वाला आतंकी माना जाता है. वह युवाओं को कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जाने में माहिर है. उसने अफगानिस्तान में भी कई फिदायीन तैयार किए हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए आतंकी बनाने में माहिर है.
तालिबान ने अफगानिस्तान जेल में बंद कुख्यात आतंकी तालिबान एजाज अहंगर को रिहा कर दिया है. तालिबान के इस कदम के बाद भारतीय एजेंसिया अलर्ट पर हैं. एजाज भारत के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










