
तालिबान को मिला ड्रैगन का साथ, काबुल में राजदूत नियुक्त करने वाला पहला देश बना चीन
AajTak
तालिबान को चीन का साथ मिला है. ड्रैगन ने काबुल में अपना पूर्णकालिक राजदूत नियुक्त कर दिया है और ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है. इससे पहले तालिबान को किसी भी विदेशी सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी गई थी.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद चीन ने काबुल मेंअपना पूर्णकालिक राजदूत नियुक्त कर दिया है. चीन ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया. तालिबान के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नए चीनी राजदूत झाओ जिंग ने प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद और विदेश मंत्री शेख अमीर खान मुत्तकी से मुलाकात की है.
तालिबान को किसी भी विदेशी सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी गई है. बीजिंग ने यह संकेत नहीं दिया कि अफगानिस्तान में नए राजदूत की नियुक्ति तालिबान की औपचारिक मान्यता की दिशा में संकेत है.
तालिबान प्रशासन के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री और अफगानिस्तान में नए चीनी राजदूत झाओ जिंग के बीच मुलाकात हुई. जहां दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत की. इस दौरान नए चीनी राजदूत ने अफगानिस्तान में अपने नए मिशन पर खुशी व्यक्त की."
चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह अफगानिस्तान में चीन के राजदूत का सामान्य रोटेशन है और इसका उद्देश्य चीन और अफगानिस्तान के बीच बातचीत और सहयोग को आगे बढ़ाना जारी रखना है. अफगानिस्तान के प्रति चीन की नीति स्पष्ट और सुसंगत है."
तालिबान प्रशासन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि नए दूत झाओ जिंग अगस्त 2021 के बाद से पद संभालने वाले किसी भी देश के पहले राजदूत हैं, जब तालिबान ने अमेरिकी नेतृत्व वाली विदेशी सेनाओं के 20 साल बाद हटने के बाद सत्ता संभाली थी.
अफगानिस्तान में चीन के पिछले राजदूत वांग यू ने 2019 में यह पद संभाला था और पिछले महीने उनका कार्यकाल समाप्त हुआ. काबुल में राजदूत की उपाधि वाले अन्य राजनयिक भी हैं, लेकिन उन सभी ने तालिबान के कब्जे से पहले ही अपना पद ग्रहण कर लिया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











