
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के Bagha हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले- सावधानी बरतने के बावजूद संक्रमित हुआ
AajTak
शो में तन्मय वेकारिया, बाघा ब्वॉय की भूमिका निभाते नजर आते हैं. इन्होंने घर-घर में अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है. पिछले एक दशक से एक्टर अपने फैन्स का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं.
देश में तेजी से कोरोनावायरस के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. टीवी सेलेब्स भी इससे वंचित नहीं रहे हैं. एक के बाद एक टीवी इंडस्ट्री के सितारे अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दे रहे हैं. हाल ही में टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाघा उर्फ तन्मय वेकारिया ने पोस्ट के जरिए फैन्स को बताया कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












