
ताबीज बनाने में काम आती थी फेवीक्विक, तांत्रिक ने कपल पर डाला और चाकू से गोदकर किया कत्ल
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. केलाबावड़ी के जंगलों में 18 नवंबर को एक युवक-युवती की नग्न लाश मिली थी. दोनों की हत्या 15 नवंबर को की गई थी. पुलिस ने 72 घंटों में तांत्रिक को गिरफ्तार करने के साथ ही केस में चौंकाने वाला खुलासा किया है.
राजस्थान के उदयपुर में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. केलाबावड़ी के जंगलों में 18 नवंबर को एक युवक-युवती की नग्न लाश मिली थी. दोनों की हत्या 15 नवंबर को की गई थी. दोनों की जातियों और हत्या की परिस्थितियों को देखकर मामला ऑनर किलिंग का लग रहा था. हालांकि, पुलिस की जांच में अवैध संबंध और तांत्रिक के बदला लेने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ. जानिए क्या है मामला, कैसे तांत्रिक ने अंजाम दी वारदात और पुलिस ने कैसे खोला केस… आदिवासी समुदाय से आने वाला मृतक राहुल मीणा सरकारी स्कूल में अध्यापक था. वह शादीशुदा होने के साथ ही 2 बच्चों का पिता था. वहीं, राजपूत समुदाय से आने वाली सोनू कुंवर भी शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति से अलग रहती थी. उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र भी लगा रखा है. लड़की के पिता सिलाई और मजदूरी करते हैं. सोनू भी सिलाई का काम करती थी.
तांत्रिक के यहां मिले थे युवक युवती
राहुल और सोनू का परिवार तांत्रिक के यहां आता था. यहीं करीब पांच महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई और उनके रिश्ते आगे बढ़ने लगे. दोनों ने अपने फोन नंबर एक दूसरे को दिए और दोनों के बीच धीरे-धीरे शारीरिक संबंध बनाने लगे. इस रिश्ते के बाद से राहुल पत्नी से झगड़ा करने लगा.
उसकी पत्नी ने तांत्रिक भालेश जोशी से मदद मांगी, तो उसने राहुल और सोनू के बारे में उसे सब कुछ बता दिया. उनके अलग होने पर तांत्रिक ने सोनू से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं. जब राहुल को यह पता चला, तो उसने और सोनू ने तांत्रिक को बदनाम करने की धमकी दी.
तांत्रिक ने बदला लेने के लिए रची साजिश
आरोपी तांत्रिक भालेश इच्छापूर्ण शेष नाग बावजी मंदिर भादवीगुड़ा का पुजारी था. वह मूल रूप से पादरड़ी बड़ी, सागवाड़ा डूंगरपुर हाल सुखाडिया नगर यूनिवर्सिटी रोड का रहना वाला है. वह 7-8 साल से मंदिर में कष्ट निवारण के लिए लोगों को डोरा-ताबीज बनाकर देता था और अंगूठा दबाकर सच बताने का दावा किया करता था. इसकी वजह से लोग उसका सम्मान करते थे और उसकी प्रतिष्ठा थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










