
'ताकत और तकनीक से आती है दादागीरी, भारत को बढ़ाना होगा निर्यात...', बोले गडकरी
AajTak
विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT) में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, अगर हमारे निर्यात और अर्थव्यवस्था की दर बढ़ेगी तो मुझे नहीं लगता कि हमें किसी के पास जाने की जरूरत पड़ेगी. जो देश ‘दादागीरी’ कर रहे हैं, वे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आज दुनिया में जो देश 'दादागीरी' कर रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को निर्यात बढ़ाना और आयात घटाना होगा, तभी हम आत्मनिर्भर बनकर दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगे.
शनिवार को यहां विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT) में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, अगर हमारे निर्यात और अर्थव्यवस्था की दर बढ़ेगी तो मुझे नहीं लगता कि हमें किसी के पास जाने की जरूरत पड़ेगी. जो देश ‘दादागीरी’ कर रहे हैं, वे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास टेक्नोलॉजी है.
'हमारी संस्कृति हमें सिखाती है...'
उन्होंने कहा, अगर हमारे पास बेहतर टेक्नोलॉजी और संसाधन होंगे तो हम किसी पर दबाव नहीं डालेंगे. क्योंकि हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि विश्व कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है.
गडकरी का कहना था कि हम वैश्विक स्तर पर कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और इन समस्याओं का समाधान साइंस और टेक्नोलॉजी यानी ज्ञान में है, जो एक शक्ति है.
'विश्वगुरु बनना है तो...'

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












