
'ताइवान पर हमारे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं', चीनी दावे के बाद भारत ने किया स्पष्ट
AajTak
चीन ने दावा किया था कि जयशंकर ने ताइवान को चीन का हिस्सा माना है, लेकिन भारत ने साफ किया कि उसका स्टैंड नहीं बदला है. भारत-ताइवान रिश्ते सिर्फ इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और कल्चरल संबंधों पर आधारित हैं. मसलन, दोनों मुल्कों के बीच ट्रेड होते हैं लेकिन भारत ताइवान को एक अलग देश नहीं मानता.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी के दिल्ली दौरे के दौरान भारत-चीन संबंधों पर अहम बातचीत हुई. चीन की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में दावा किया गया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात के दौरान ताइवान पर भारत की स्थिति को दोहराया है. चीन का दावा था कि जयशंकर ने ताइवान को चीन हिस्सा माना है, जिसपर भारत ने अपना रुख स्पष्ट किया है.
चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से अंग्रेजी में जारी प्रेस रिलीज में दावा था कि जयशंकर ने सोमवार को वांग यी से मुलाकात में कहा, "स्टेबल, को-ऑपरेटिव और फॉर्वर्ड-लुकिंग इंडिया-चाइना रिलेशंस दोनों देशों के हित में हैं", और ये कि, "ताइवान चीन का हिस्सा है." इस पर भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि भारत के पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने PM मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर पीएम बोले- SCO बैठक का बेसब्री से इंतजार
सूत्रों ने बताया कि भारत ने कहा है, "हमने दोहराया कि बाकी दुनिया की तरह भारत का भी ताइवान से रिश्ता मुख्य रूप से इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और कल्चरल संबंधों पर आधारित है. हम इसे आगे भी जारी रखेंगे."
भारत ताइवान को नहीं मानता एक अलग देश, लेकिन होते हैं ट्रेड
भारत ताइवान के साथ व्यापार करता है लेकिन कोई डिप्लोमेटिक संबंध नहीं हैं. डिप्लोमेटिक संबंध बनाने का मतलब ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता देना होगा. हालांकि, भारत और ताइवान में एक-दूसरे देशों के रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस मौजूद हैं, जो खासतौर से ट्रेड और कल्चरल एक्टिविटीज पर फोकस करते हैं. अब दोनों मुल्कों में टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर भी काम हो रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






