
ताइवान: ट्रक से टकराकर पटरी से उतरी ट्रेन, सबसे बुरे हादसे में 41 लोगों की मौत
AajTak
ताइवान में चार दशक के सबसे बुरे ट्रेन हादसे में कम से कम 36 लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है और 72 लोग घायल बताये जा रहे हैं. यह हादसा पूर्वी ताइवान की एक सुरंग में हुआ, जहां ट्रेन, एक ट्रक को टक्कर मारने के बाद पटरी से उतर गई.
ताइवान में चार दशक के सबसे बुरे ट्रेन हादसे में कम से कम 41 लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है और 72 लोग घायल बताये जा रहे हैं. यह हादसा पूर्वी ताइवान की एक सुरंग में हुआ, जहां ट्रेन, एक ट्रक को टक्कर मारने के बाद पटरी से उतर गई. ताइवान की केंद्रीय आपदा प्रबंधन टीम ने बताया है कि टनल के भीतर चार रेल कोच हैं, जिनमें अभी भी क़रीब 70 लोग फंसे हुए हैं. ये चारों रेल कोच इस दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह ट्रेन ताइवान की राजधानी ताइपे से ताइतुंग शहर को जा रही थी. इस ट्रेन में सवार अधिकांश यात्री ताइवान के लोकप्रिय फेस्टिवल का जश्न मनाने जा रहे थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,मेंटेनेंस के काम में लगे एक ट्रक के रेलवे ट्रैक पर आ जाने से यह दुर्घटना हुई. जिस ट्रक से ट्रेन टकराई, वह सही ढंग से नहीं खड़ा था जिसकी वजह से ट्रक फिसलकर ट्रेन के रास्ते में आ गया.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












