
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण... क्या बोलीं अजमल कसाब की शिनाख्त करने वालीं चश्मदीद देविका रोटावन?
AajTak
देविका रोटावन ने ही मुंबई हमले के एक एकमात्र जिंदा पकड़े गए आरोपी आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब की पहचान अदालत में की थी. सिर्फ 9 साल की उम्र में देविका 26/11 हमले के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर आतंकियों की गोलीबारी की चपेट में आ गई थीं और उनके पैर में गोली लगी थी.
Mumbai Attack Main Accused Tahavvur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पीड़िता और मुख्य गवाह देविका रोटावन ने अमेरिका से मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण को भारत की बड़ी जीत बताया है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान में छिपे अन्य साजिशकर्ताओं को भी बेनकाब किया जाए और उन्हें भी सजा दिलाई जाए. रोटावन ने राणा (64) को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है.
देविका रोटावन ने ही मुंबई हमले के एक एकमात्र जिंदा पकड़े गए आरोपी आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब की पहचान अदालत में की थी. सिर्फ 9 साल की उम्र में देविका 26/11 हमले के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर आतंकियों की गोलीबारी की चपेट में आ गई थीं और उनके पैर में गोली लगी थी.
उस हमले में देविका रोटावन का बयान कसाब के खिलाफ बेहद अहम साबित हुआ था. कसाब को मुंबई की अदालत ने दोषी ठहराया था और साल 2012 में उसे फांसी दे दी गई थी.
तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर रोटावन ने कहा, 'यह भारत की बहुत बड़ी जीत है और मैं इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं. राणा का भारत आना आतंकवाद के अंत की शुरुआत है.' उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को राणा से पूछताछ कर और भी जानकारी जुटानी चाहिए और पाकिस्तान में छिपे बाकी आतंकी तत्वों को उजागर करना चाहिए.
रोटावन ने आगे कहा, 'तहव्वुर राणा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तान में बैठे जो लोग आतंकवाद को समर्थन और प्रोत्साहन दे रहे हैं, उन्हें भी सख्त सजा मिलनी चाहिए.'
26 नवंबर 2008 की उस भयावह रात को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपने पिता और भाई के साथ पुणे जा रही थी और हम प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 के बीच ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी मैंने देखा कि एक आदमी (बाद में पता चला वह कसाब था) हाथ में बड़ा हथियार लिए लोगों पर गोलियां चला रहा था. चारों ओर लाशें और घायल लोग पड़े थे. मैं सिर्फ 9 साल की थी, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था.'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








