
तस्करी करके ईरान पहुंचाए हथियार, 5 फेज में हमला... इजरायल ने ऐसे ढेर किए 20 ईरानी कमांडर
AajTak
इजरायली अधिकारियों ने समाचार एजेंसी AP को बताया कि ईरान पर हमलों से पहले उन्होंने सीक्रेट तरीके से ड्रोन और हथियार ईरान में पहुंचा दिए थे. यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब इज़राइल के ताजा हमलों ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है.
इजरायल ने ईरान पर विमानों से बम बरसाए हैं. थोड़ी देर पहले ही इजरायल ने उत्तरी ईरान के तबरीज पर 10 अलग-अलग ठिकानों पर बमबारी की है. इस बीच इजरायली अधिकारियों ने एक और खुलासा किया है कि उन्होंने इस एयर स्ट्राइक से पहले ही हथियार और ड्रोन ईरान के भीतर पहुंचा दिए थे और समय आते ही उनसे हमला किया है.
इजरायली अधिकारियों ने समाचार एजेंसी AP को बताया कि ईरान पर हमलों से पहले उन्होंने सीक्रेट तरीके से ड्रोन और हथियार ईरान में पहुंचा दिए थे. यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब इज़राइल के ताजा हमलों ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है.
हमलों में क्या हुआ? रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के हमले में कम से कम 20 वरिष्ठ ईरानी कमांडर मारे गए हैं, इसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख और एयरोस्पेस फोर्स कमांडर अमीर अली हाजीजादेह भी शामिल हैं. वहीं,ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि तेहरान पर इजरायली हवाई हमलों में 78 लोग मारे गए, 329 घायल हुए हैं.
इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान पर 5 फेज में हमले किए गए
पहला हमला: ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाया गया
दूसरा हमला: ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिकों पर हमला

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











