
तलाक, मुआवजे की लड़ाई और शादी का खूनी अंजाम... अतुल सुभाष और पीटर से ऐसे अलग है वीरेंद्र-मधु की कहानी
AajTak
अतुल और पीटर दोनों ने ही खुदकुशी कर ली थी, जबकि वीरेंद्र ने खुदकुशी करने की बजाय अपनी बीवी को ही ठिकाने लगा दिया. अतुल ने बेंगलुरु में खुदकुशी, पीटर ने भी बेंगलुरु में ही खुदकुशी की, जबकि वीरेंद्र ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपनी बीवी की जान ले ली.
Madhu Sharma Murder Case Conspiracy: तीन मुकदमें और तीन मौत. इनमें से एक मामला है कत्ल का और दो खुदकुशी के. कहानी के तीनों किरदार तो अलग हैं, उनकी जिंदगी भी अलग. लेकिन एक बात है जो इन तीनों को जोड़ती है, वो पत्नियों के अत्याचार. इत्तेफाक से इस कहानी की आगाज़ कोर्ट रूम से होता है, लेकिन अंजाम मौत पर. तीन में से एक किरदार की कहानी बेहद हैरान करने वाली है.
तीन किरदार और मौत की कहानी अतुल सुभाष, पीटर और वीरेंद्र. इन तीनों के नाम अलग हैं, चेहरे अलग और शहर भी अलग. लेकिन एक चीज है, जो इन तीनों को एक कर देती है. ये तीनों ही अपनी बीवीयों के सताए हुए थे. तीनों पर ही इनकी बीवियों ने मुआवजे के लिए मुकदमा ठोक रखा था. मगर एक चीज है, जो अतुल और पीटर से वीरेंद्र को अलग कर देती है. अतुल और पीटर दोनों ने ही खुदकुशी कर ली थी, जबकि वीरेंद्र ने खुदकुशी करने की बजाय अपनी बीवी को ही ठिकाने लगा दिया. अतुल ने बेंगलुरु में खुदकुशी, पीटर ने भी बेंगलुरु में ही खुदकुशी की, जबकि वीरेंद्र ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपनी बीवी की जान ले ली.
अतुल और पीटर से अलग है विरेंद्र का किस्सा अतुल सुभाष ने खुदकुशी से पहले एक घंटा 21 मिनट 46 सेकंड का वीडियो बना कर अपनी बीवी के जुल्मों की कहानी सुनाई थी, पीटर ने अपने ही ताबूत पर अपनी मौत की वजह लिखवा दी. लेकिन वीरेंद्र ने ऐसा कुछ नहीं किया. वो अपनी बीवी को पहले किडनैप करता है, फिर दर्शन के लिए मंदिर लेकर जाता है और इसके बाद अपने ही हाथों उसकी जान लेता है.
21 जनवरी को गायब हो गई मधु शर्मा 39 साल की ड्रेस डिजाइनर मधु शर्मा 21 जनवरी को काम पर जाने की बात कह कर घर से निकली और गायब हो गईं. देर शाम तक जब मधु घर नहीं लौटी और ना ही उसने फोन किया तो घर वालों ने ही उसे ढूंढना शुरु किया. लेकिन दिक्कत ये थी कि उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच्ड ऑफ आ रहा था.
शादी के 10 साल बाद तलाक मधु की शादी साल 2002 में हुई थी. लेकिन शादी के दो साल के अंदर ही दोनों के बीच विवाद हो गया और मधु अपने पति वीरेंद्र से अलग रहने लगी. बाद में करीब 10 साल बाद उसका तलाक भी हो गया. तब तक मधु अपने मायके में यानी गाजियाबाद की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में ही रहने लगी थी. लेकिन इसके बाद एकाएक वो जिस तरह से गायब हो गई, वो अपने आप में एक रहस्यमयी बात थी.
घरवालों ने पूर्व पति पर जताया शक घर वालों ने दो दिनों तक अपने तौर पर मधु की तलाश की और फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मोदीनगर थाने में दर्ज करवाई. घरवालों ने पहले ही दिन इस मामले में मधु के पूर्व पति वीरेंद्र शर्मा पर शक जताया था, क्योंकि तलाक हो जाने के बावजूद वीरेंद्र इन दिनों लगातार मधु से फोन पर बातें करने लगा था. ऐसे में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने वीरेंद्र को ढूंढना शुरू कर दिया और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया गया. लेकिन वीरेंद्र लगातार मधु की गुमशुदगी से खुद को अंजान बता रहा था. उसका कहना था कि ना तो वो अपनी पत्नी से मिला और ना ही उसे कहीं लेकर गया, ऐसे में अपनी पूर्व पत्नी की गुमशुदगी से आखिर उसका क्या लेना-देना हो सकता है?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










