
तलाक-ए-हसन केस: दिल्ली HC ने याचिकाकर्ता को SC की सुनवाई में हिस्सा लेने की अनुमति दी
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में याचिका लंबित होने पर मामले की सुनवाई 29 अगस्त के लिए टाल दी थी. दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने कहा कि ये याचिका कोर्ट का समय बर्बाद करने के लिए कॉपी-पेस्ट करके दाखिल की गई है.
मुस्लिम समाज में प्रचलित तलाक-ए-हसन प्रथा मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक बार फिर सुनवाई हुई. HC ने याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा लेने की अनुमति दी है. दिल्ली हाई कोर्ट अब इस मामले में अगले साल 12 जनवरी को सुनवाई करेगी.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में याचिका लंबित होने पर मामले की सुनवाई 29 अगस्त के लिए टाल दी थी. दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने कहा कि ये याचिका कोर्ट का समय बर्बाद करने के लिए कॉपी-पेस्ट करके दाखिल की गई है. याचिका में केंद्र सरकार को पार्टी भी नहीं बनाया गया है.
अश्वनी कुमार उपाध्याय ने HC में कहा कि तलाक-ए-हसन को चुनौती देने वाली बेनजीर हिना की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. दिल्ली हाई कोर्ट ने रजिया नाज की याचिका पर 22 जून को नोटिस जारी किया था. रजिया नाज का कहना था कि उसके पति शहंशाह आलम खान ने उसको तलाक ए हसन के तहत तलाक का नोटिस भेजा था.
बता दें कि 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फिलहाल इस मामले को देखकर लगता है कि तलाक-ए हसन अनुचित नहीं है. जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि प्रथम दृष्टया तलाक-ए हसन इतना अनुचित नहीं लगता है और इसमें महिलाओं के पास भी खुला के रूप में एक विकल्प है. उन्होंने ये भी कहा था- ये भी कहा कि मैं नहीं चाहता कि यह मुद्दा किसी और वजह से एजेंडा बने.
कोर्ट ने याचिकाकर्ता महिला से ये भी कहा कि आप ये बताएं कि सहमति से तलाक के लिए तैयार हैं या नहीं. कोर्ट ने पूछा कि 'वो इस मामले को लेकर सीधा सुप्रीम कोर्ट क्यों आई हैं? पहले हाई कोर्ट गए या नहीं. क्या ऐसे और मामले भी लंबित हैं?' दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में गाजियाबाद की महिला ने तलाक-ए हसन के खिलाफ अपील दायर की है. महिला को उसके पति ने तलाक-ए हसन के तहत नोटिस भेजे थे, जिसे उसने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. महिला की दलील है कि तलाए-ए हसन महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और ये सम्मान के साथ जीवन बिताने के अधिकार के भी खिलाफ है.
क्या होता है तलाक-ए हसन?

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







