
'तम्मा तम्मा' पर आयत संग नाचे Salman Khan, दिखी मामा-भांजी की क्यूट बॉन्डिंग
AajTak
वीडियो में सलमान नन्हीं आयत को गोद में लिए खूब मजे में डांस करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने आयत को गोद में लिया और उसका एक हाथ पकड़कर 'तम्मा तम्मा' गाने पर डांस फ्लोर पर खूब थिरके. उनके चेहरे की स्माइल बता रही है कि एक्टर अपने जन्मदिन पर कितने खुश हैं.
सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियोज से इंटरनेट पूरी तरह से पट गया है. 27 दिसंबर को सलमान ने अपनी भांजी आयत के साथ ग्रैंड बर्थडे पार्टी की. एक्टर ने दो साल की नन्हीं भांजी को गोद में लिए केक कट किया और उसके साथ जमकर नाचे भी. अब तक उनके केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज आई थी, अब दोनों के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












