
तमीम इकबाल की वॉर्निंग... भीड़ में मत बहिए, बांग्लादेश क्रिकेट का भविष्य दांव पर है
AajTak
पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में भागीदारी पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से भावनाओं की बजाय समझदारी से फैसला लेने की अपील की है. सुरक्षा कारणों के चलते भारत जाने में हिचक और मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग के बीच तमीम ने कहा कि मौजूदा हालात नाजुक हैं...
पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की आवाज इस बार सिर्फ एक क्रिकेटर की नहीं, बल्कि उस इंसान की थी जिसे अपने देश और उसके क्रिकेट के भविष्य की गहरी चिंता है. उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से भावुक अपील की कि अगले महीने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर फैसला जज्बातों के बहाव में ना लिया जाए, क्योंकि ऐसे फैसलों का असर आज नहीं, आने वाले दस सालों तक महसूस किया जाएगा. इसे सिर्फ अपील नहीं, उनका 'सख्त संदेश' भी माना जा सकता है.
7 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत जाने में हिचक दिखाई है और अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में कराने की मांग रखी है. ये वही समय था जब मुस्ताफिजुर रहमान को हिंदुओं पर हमलों की पृष्ठभूमि में बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिलीज कर दिया और यह सब बांग्लादेशी क्रिकेट जगत के दिलों में बेचैनी और असुरक्षा का भाव बढ़ाता गया.
स्थिति पर बात करते हुए तमीम ने ‘क्रिकबज’ से कहा, 'आज माहौल नाजुक है... इतने संवेदनशील वक्त में अचानक कोई बयान देना आसान नहीं. लेकिन ये भी सच है कि अगर सब साथ बैठें, बातचीत करें- तो बहुत सी कड़ियां मिल जाती हैं और रास्ते निकल आते हैं.'
उन्होंने बड़ी सादगी से याद दिलाया, 'हमें देखना होगा कि बांग्लादेश आज विश्व क्रिकेट में कहां खड़ा है, और कल कहां खड़ा हो सकता है. फैसले इसी सोच के साथ होने चाहिए- न कि भीड़ की आवाज से.'
दूसरी ओर, बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने इस मुद्दे पर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए इसे राष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जोड़ दिया. सरकारी गलियारों में भारतीय मेजबानी को लेकर बढ़ती नकारात्मक भावना ने इस बहस को और ज्यादा भावुक बना दिया.
इसी बीच बीसीबी और सरकार के बीच इस मुद्दे पर स्पष्ट मतभेद दिखने लगे हैं. अमिनुल इस्लाम बुलबुल की अगुवाई वाला बीसीबी इस माहौल से पूरी तरह सहमत नहीं है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










