
तमिलनाडु: Chess Olympiad के विज्ञापन से विश्वनाथन आनंद गायब, BJP ने उठाए सवाल
AajTak
तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी विज्ञापन में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ एआर रहमान को दिखाया गया है. वीडियो में कुछ डांसर्स भी हैं. लेकिन शतरंज के चैंपियन विश्वनाथन आनंद को इस विज्ञापन में जगह नहीं दी गई है. इसे लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं.
44वें चेस ओलंपियाड को लेकर चेन्नई सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है. इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अलावा एआर रहमान भी दिख रहे हैं. विज्ञापन को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है. तमिलनाडु भाजपा के चीफ के अन्नामलाई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि चेस ओलंपियाड का विज्ञापन स्टालिन सरकार ने जारी किया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस विज्ञापन में चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद ही नहीं हैं. बता दें कि चेन्नई के महाबलिपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेस ओलंपियाड का आयोजन किया गया है.
साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार शाम को विज्ञापन जारी किया है. विज्ञापन में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक्टिंग करते दिख रहे हैं. विज्ञापन के जारी होने के बाद अन्नामलाई ने ट्वीट कर कहा कि शतरंज ओलंपियाड के विज्ञापन में विश्वनाथन आनंद नहीं हैं? यह विज्ञापन तमिलनाडु में DMK सरकार की तरह है, सब दिखावा जिसका कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि भगवान के लिए हमारे मुख्यमंत्री को अभिनय पर नहीं बल्कि तमिलनाडु में शासन पर ध्यान केंद्रित करने दें जो पहले से ही जर्जर है.
No Viswanathan Anand avl in an advertisement for Chess Olympiad? This Advertisement is just like DMK @arivalayam govt in TN - all show & no substance. For God’s sake let our @CMOTamilnadu focus on governance that is already in shambles & not on acting! https://t.co/230pOyVo1v
बता दें कि 44वें शतरंज ओलंपियाड की तैयारियां जोरों पर हैं. बताया जा रहा है कि एस्टालिन सरकार ओलंपियाड के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की योजना बना रहा है. ओलंपियाड का शुभंकर एक घोड़ा है और इसका नाम थंबी रखा गया है.
विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) ने भारत को पहली बार दुनिया के सबसे बड़े शतरंज आयोजन की मेजबानी करने का मौका दिया है. चेन्नई शहर के बाहरी इलाके में स्थित मामल्लापुरम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 200 देशों के 2 हजार से अधिक विजिटर्स और खिलाड़ी शामिल होंगे.
क्या होता है चेस ओलंपियाड?

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









