
तमिलनाडु: 12वीं के छात्रों का तांडव! मामूली नोट फाड़ने पर 7वीं के बच्चे की जानलेवा पिटाई, सोशल जस्टिस हॉस्टल में हड़कंप
AajTak
तमिलनाडु के रामनाथपुरम स्थित सोशल जस्टिस हॉस्टल में 7वीं कक्षा के छात्र को 12वीं के चार छात्रों ने रिकॉर्ड नोट फाड़ने पर बेरहमी से पीट दिया. वार्डन की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी ने जांच की, जिसमें छात्रों ने हमला कबूल किया. जातिगत विवाद नहीं मिला. चारों को अभिभावकों से माफीनामा लिखवाकर हॉस्टल से निकाल दिया गया.
तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के सेतुपति नगर स्थित सोशल जस्टिस हॉस्टल में 7वीं कक्षा के एक छात्र पर सीनियर छात्रों ने बेरहमी से हमला कर दिया. यह घटना 10 नवंबर की रात हुई, जब रिकॉर्ड नोट फाड़ने को लेकर 12वीं कक्षा के एक छात्र और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर नाबालिग को पीटा. हॉस्टल में अलग-अलग समुदायों के करीब 50 विद्यार्थी रहते हैं.
घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल वार्डन ने तुरंत जिला बाल संरक्षण अधिकारी (District Child Welfare Officer) को सूचना दी. इसके बाद अधिकारी हॉस्टल पहुंचे और छात्रों से पूछताछ की. पूछताछ में चारों सीनियर छात्रों ने 7वीं के बच्चे पर हमला करने की बात कबूल कर ली. उनकी स्वीकारोक्ति के बाद मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की गई.
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड पर हमला, गर्लफ्रेंड से गैंगरेप... तमिलनाडु पुलिस ने तीन दरिदों को ऐसे धर दबोचा
जांच में जातिगत विवाद की बात नहीं मिली
प्रारंभिक जांच में अधिकारियों को किसी तरह के जातिगत विवाद की पुष्टि नहीं मिली. अधिकारियों ने दोनों पक्षों के माता-पिता को हॉस्टल बुलाया और उनके सामने घटना की जानकारी रखी. इसके बाद अभिभावकों से लिखित माफीनामा लिया गया और आरोपित छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया.
मारपीट का वीडियो वायरल, मामला फिर चर्चा में

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










