
तमिलनाडु: वोटर को लुभाने के लिए AIADMK प्रत्याशी ने धो डाला कपड़ों का ढेर
AajTak
तमिलनाडु के नागापट्टिनम विधानसभा क्षेत्र से AIADMK ने थांगा काथिरावन को चुनावी मैदान में उतारा है. वो अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले तो नागोर इलाके में उन्होंने एक महिला को घर के बाहर परिवार के कपड़े धोते देखा. थांगा काथिरावन ने उस महिला से कपड़ों का ढेर लेकर खुद धोना शुरू कर दिया.
चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवार क्या-क्या पापड़ नहीं बेलते? तमिलनाडु के नागापट्टिनम विधानसभा क्षेत्र से AIADMK ने थांगा काथिरावन को चुनावी मैदान में उतारा है. वो अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले तो नागोर इलाके में उन्होंने एक महिला को घर के बाहर परिवार के कपड़े धोते देखा. थांगा काथिरावन ने उस महिला से कपड़ों का ढेर लेकर खुद धोना शुरू कर दिया. हैरान परेशान महिला कपड़े देने में हिचकिचाई. लेकिन थांगा की ओर से कपड़े धोने पर जोर दिए जाने पर मान गई. थांगा काथिरावन ने जमीन पर पालथी मार कर ना सिर्फ कपड़े धोए बल्कि कुछ झूठे बर्तन भी साफ किए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











