
तमिलनाडु में भीषण हादसा, बस और कार की टक्कर, 3 महीने की बच्ची समेत परिवार के 5 लोगों की मौत
AajTak
तमिलनाडु में मंगलवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बनकर आई. तिरुपुर जिले में एक कार और सरकारी बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें तीन महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.
तमिलनाडु में एक परिवार के लिए मंगलवार की सुबह काल बनकर आई. तिरुपुर जिले में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. ये परिवार एक मंदिर के दर्शन कर कार से आ रहा था तभी सामने से आ रही एक बस ने कार में टक्कर मार दी.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के ओलापलायम के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें तीन महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. ये लोग मंदिर से लौटकर आ रहे थे तभी तिरुपुर से तिरुचिरापल्ली जा रही राज्य सरकार की एक बस सामने से आ गई और नेशनल हाइवे पर दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.
उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मैक्स, 8 लोगों की मौत
एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत
इस घटना में नल्लीकुंडन नगर के रहने वाले 60 वर्षीय चंद्रशेखरन, उनकी 57 वर्षीय पत्नी चित्रा, उनकी बड़ी बहू अरुविविथ्रा (30) और उसकी तीन महीने की बेटी के साथ ही गाड़ी चला रहे 26 वर्षीय छोटे बेटे इलावरासन की मौत हो गई. चंद्रशेखरन के बड़े बेटे और अरुविविथ्रा के पति शशिधरन को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










