
तमिलनाडु में बिहार के मजदूर और उसके 2 साल के बच्चे की हत्या, पत्नी के मर्डर की भी आशंका
AajTak
बिहार के प्रवासी मजदूर गौरव कुमार और उनके दो वर्षीय बच्चे के शव तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अलग-अलग स्थानों से मिलने से सनसनी फैल गई. अडयार इलाके में गौरव का शव बोरे में मिला, जबकि बच्चे का शव माध्या कैलाश नदी के पास बरामद हुआ.
बिहार से कामकाज के लिए चेन्नई आए एक प्रवासी मजदूर और उसके दो वर्षीय बच्चे के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद होने के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. मृतक की पहचान बिहार निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, गौरव कुमार का शव 26 जनवरी को चेन्नई के अडयार इलाके की एक व्यस्त सड़क पर बोरे में बंद मिला.
वहीं, उनके दो वर्षीय बच्चे का शव दक्षिण चेन्नई के माध्या कैलाश नदी के पास बरामद किया गया, जो शहर का एक प्रमुख इलाका माना जाता है. भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने दावा किया है कि गौरव कुमार, उनकी पत्नी और दो साल के बेटे की हत्या कुछ लोगों के एक गिरोह ने की, जो कथित तौर पर नशे में थे और स्वयं भी प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं.
अन्नामलाई ने डीएमके सरकार को घेरा
अन्नामलाई के अनुसार, आरोपियों ने गौरव की पत्नी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की. जब गौरव ने इसका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी और मासूम बच्चे की भी हत्या कर दी. अन्नामलाई ने कहा कि गौरव का शव बोरे में भरकर सड़क पर फेंक दिया गया, जबकि बच्चे का शव भी बरामद हो चुका है.
हालांकि, पुलिस अब भी गौरव की पत्नी के शव की तलाश कर रही है, जिनके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था. उन्होंने इस घटना को लेकर डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि क्या डीएमके शासन में चेन्नई सुरक्षित है. वहीं, डीएमके सांसद कनिमोझी ने इस घटना को बेहद चौंकाने वाला और दुखद बताया.
उन्होंने कहा कि चेन्नई के थरमणि इलाके में एक उत्तर भारतीय युवक, उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या की खबर बेहद पीड़ादायक है. कनिमोझी ने कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है. उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके. फिलहाल, महिला का शव बरामद नहीं हुआ है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









