
तमिलनाडु: घर में घुसकर 8 दिन की जुड़वा बच्चियों को उठा ले गए बंदर, एक की दर्दनाक मौत
AajTak
बुवनेश्वरी नाम की महिला ने 8 दिन पहले दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था. बुवनेश्वरी की एक बच्ची की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बुवनेश्वरी ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके दोनों बच्चे घर के अंदर सो रहे थे. तभी बंदरों का एक समूह छत की टाइलें हटाकर घर में घुस गया और बच्चों को उठा ले गया.
तमिलनाडु के तंजावुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक 8 दिन के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे की मां का कहना है कि एक बंदरों का समूह घर में घुस गया और उसके दो जुड़वा बच्चियों को उठा ले गए. इसके बाद काफी कोशिशों के बाद एक बच्ची को छत से रेस्क्यू कर लिया गया लेकिन दूसरी बच्ची की मौत हो गई. बुवनेश्वरी नाम की महिला ने 8 दिन पहले दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था. बुवनेश्वरी की एक बच्ची की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बुवनेश्वरी ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके दोनों बच्चे घर के अंदर सो रहे थे. तभी बंदरों का एक समूह छत की टाइलें हटाकर घर में घुस गया और बच्चों को उठा ले गया. घटना वाले दिन बुवनेश्वरी घर का काम करके लौटी तो वह छत पर बंदरों को देखकर चौंक गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











