
तमिलनाडु: क्या मंच पर BJP नेता को डांट रहे थे अमित शाह? खुद तमिलिसाई ने बताया 'वायरल वीडियो का सच'
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहीं बीजेपी लीडर तमिलिसाई सुंदरराजन के मुताबिक, वीडियो का गलत मतलब निकाला जा रहा है क्योंकि अमित शाह सिर्फ उन्हें राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को अच्छी तरह से करने की सलाह दे रहे थे.
तमिलनाडु (Tamilnadu) की बीजेपी लीडर और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) ने गुरुवार को एक वायरल वीडियो से जुड़ी अटकलों को खारिज कर दिया. इस वीडियो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनसे सख्ती से बात करते दिखाई दे रहे थे. सुंदरराजन के मुताबिक, सीनियर बीजेपी नेता की कार्रवाई को गलत तरीके से लिया गया क्योंकि वह केवल उन्हें राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को अच्छी तरह से करने की सलाह दे रहे थे.
सुंदरराजन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "कल, जब मैं 2024 के चुनावों के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश में हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह से मिली, तो उन्होंने मुझे चुनाव के बाद की कार्रवाई और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए बुलाया. जैसा कि मैं विस्तार से बता रही थी, वक्त की कमी की वजह से अत्यंत चिंता के साथ उन्होंने राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को गहनता से करने की सलाह दी. यह सभी अटकलों को खत्म करने के लिए है.
नायडू के शपथ ग्रहण के दौरान का है वीडियो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर अमित शाह द्वारा तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल को फटकार लगाने का कथित वीडियो सामने आया, जिस पर कई राजनीतिक नेताओं ने टिप्पणी की. सुंदरराजन ने राज्य में चुनावी हार के लिए बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट के प्रमुख अन्नामलाई की आलोचना की है. कई लोगों ने अनुमान लगाया कि अमित शाह उनकी टिप्पणियों को लेकर उन्हें डांट रहे थे.
बीजेपी पर उठे सवाल
डीएमके नेताओं ने वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और अमित शाह के व्यवहार पर सवाल उठाए. इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके नेता दयानिधि मारन ने वीडियो को लेकर अमित शाह की आलोचना की और इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








