
तमिलनाडु के मंत्री बोले- बिहारियों के पास दिमाग नहीं होता, लालू यादव को लेकर कही ये बात
AajTak
तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक नेता केएन नेहरू ने एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि बिहारियों के पास ज्यादा दिमाग नहीं होता, फिर भी तमिलों से नौकरियां छीनकर उन्हें दी गईं. उन्होंने ये भी कहा कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तो उन्होंने बिहारियों को नौकरियों पर रख लिया.
तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक नेता केएन नेहरू (KN Nehru) ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहारियों के पास ज्यादा दिमाग नहीं होता, फिर भी तमिलों की नौकरियां छीनकर उन्हें दे दी गईं. इतना ही नहीं, उन्होंने लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को लेकर भी विवादित बात कही है. उन्होंने कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तो उन्होंने बिहारियों को नौकरियां दे दीं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










