
तमिलनाडु: कानून में बदलाव, जहरीली शराब से हुई मौत तो तस्करों को होगी आजीवन जेल की सजा
AajTak
तमिलनाडु में कल्लकुरिची शराब त्रासदी के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने शनिवार को निषेध अधिनियम में संशोधन करते हुए सजा में काफी वृद्धि की है. अब जहरीली शराब के सेवन के बाद मौत के मामले में शराब तस्करों के लिए आजीवन कारावास की सजा होगी. तमिलनाडु में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से 63 लोगों की जान चली गई थी.
तमिलनाडु में कल्लकुरिची शराब त्रासदी के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने शनिवार को निषेध अधिनियम में संशोधन करते हुए सजा में काफी वृद्धि की है. अब जहरीली शराब के सेवन के बाद मौत के मामले में शराब तस्करों के लिए आजीवन कारावास की सजा होगी. तमिलनाडु में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से 63 लोगों की जान चली गई थी.
न्यूज एजेंसी के अनुसार, राज्य सरकार ने तमिलनाडु निषेध अधिनियम, 1937 में संशोधन करके जीवन को खतरे में डालने वाली अवैध शराब बनाने, इसके कब्जे और बिक्री जैसे अपराधों के लिए सजा की अवधि और जुर्माने की राशि बढ़ा दी है. तमिलनाडु निषेध (संशोधन) अधिनियम, 2024 सरकार की ओर से नोटिफाई करने की तारीख से लागू हो जाएगा. संशोधन अधिनियम की धारा 4,5,6,7 और 11 के तहत विभिन्न अपराधों के लिए जेल की अवधि और जुर्माने की राशि में काफी वृद्धि करता है.
10 लाख रुपये का जुर्माना भी शामिल इसके अनुसार, संशोधन में अधिकतम 10 साल की जेल (आरआई) की सजा और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है. अवैध शराब के सेवन से मृत्यु होने की स्थिति में शराब तस्करों को आजीवन कारावास की सजा और कम से कम 10 लाख रुपये का जुर्माना होगा.
विपक्ष ने की CBI जांच की मांग कुछ दिन पहले कल्लाकुरिची शराब त्रासदी में महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर सहित करीब 63 लोगों की मौत हो गई थी. मामला सामने आने के बाद DMK मुख्य विपक्षी दल, AIADMK और भाजपा के निशाने पर आ गई थी. विपक्षी पार्टियां जहरीली शराब मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं.
इस सप्ताह की शुरुआत में AIADMK के सदस्यों को सदन में इस मुद्दे पर कथित रूप से हंगामा करने की कोशिश करने के लिए विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया था. शनिवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता के सेल्वापेरुन्थगई ने सरकारी विधेयक का समर्थन करते हुए व्यवस्था में जांच और संतुलन रखने का सुझाव दिया.
पीएमके के जी के मणि ने सरकार से मांग की कि वह शराब त्रासदी के लिए पुलिस या विशेष अधिकारी पर जिम्मेदारी तय करे और राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए कदम उठाए. मंत्री एस मुथुसामी की ओर से पेश विधेयक को बाद में सदन ने पारित कर दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








