
तमिलनाडु: इरोड ईस्ट विधानसभा उपचुनाव में 64.02% वोटिंग
AajTak
तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) उम्मीदवार चंद्र कुमार और NTK उम्मीदवार सीतालक्ष्मी के बीच मुकाबला था. इस सीट पर शाम पांच बजे तक 64.02% मतदान हुआ है. उपचुनाव में 52 केंद्रों, 237 बूथों पर 2.37 लाख मतदाताओं के लिए वोट डालने के लिए व्यवस्था की गई थी.
तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 64.02% मतदान हुआ है. इस सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) उम्मीदवार चंद्र कुमार और NTK उम्मीदवार सीतालक्ष्मी के बीच मुकाबला था. AIADMK, PMK और BJP उपचुनाव का बहिष्कार कर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी का चुनाव में दबदबा होगा और कैश बांटकर वोट खरीदे जाएंगे.
ये सीट कांग्रेस विधायक EVKS एलंगोवन के निधन के बाद खाली हुआ थी. इरोड ईस्ट सीट पर बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और 52 केंद्रों, 237 बूथों पर 2.37 लाख मतदाताओं के लिए वोट डालने की व्यवस्था की गई थी.
डीएमके नेता सीमान ने पार्टी के संस्थापक पेरियार की आलोचना की, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया. क्योंकि तमिलनाडु का एक धड़ा पेरियार को सम्मान की नजर से देखता है. तो पेरियार के समर्थक नेता की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.
एनटीके की बढ़ी परेशानी!
अभिनेता से नेता बने विजय की राजनीति में एंट्री और डीएमके से हाथ मिलाने और तमिल राष्ट्रवाद को अपनाने के बाद कई पार्टी नेताओं ने उनकी पार्टी से किनारा कर लिया. हालांकि, उनके इस कदम से सीमान की एनटीके को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.
पूर्व MLA के परिवार ने डाला वोट

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









