
तनाव के बीच भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बड़ा एक्शन, राजस्थान में PAK रेंजर को हिरासत में लिया गया
AajTak
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब करीब दो हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.
भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार को की गई.
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब करीब दो हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.
सूत्रों ने बताया कि राजस्थान फ्रंटियर की बीएसएफ यूनिट ने इस पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह भारतीय सीमा में कैसे पहुंचा.
बता दें कि बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ लिया था और भारतीय बलों की ओर से कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने बीएसएफ जवान को सौंपने से इनकार कर दिया था.
भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और पाकिस्तानी रेंजर्स से पूर्णम कुमार को तुरंत रिहा करने की मांग की है, लेकिन पड़ोसी देश की तरफ से किसी भी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया अब तक नहीं मिली है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










