
तनाव के बीच ताइवान का एयरस्पेस क्यों बंद करने जा रहा है चीन?
AajTak
चीन से बाहर के चार अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस बैन से ताइवान के उत्तरी उड़ान सूचना क्षेत्र में उड़ान सेवाएं प्रभावित होंगी. हम अभी इस संभावित प्रतिबंध के कारणों से वाकिफ नहीं है.
ताइवान को लेकर चीन की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही. चीन उत्तरी ताइवान के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को बंद करने की योजना बना रहा है. चीन 16 से 18 अप्रैल तक उत्तरी ताइवान के एयरस्पेस को बंद कर सकता है. इस मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी.
सूत्रों का कहना है कि चीन के इस कदम से ताइवान के इस क्षेत्र के आसपास उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि, चीन और ताइवान के विदेश मंत्रालयों ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
चीन से बाहर के चार अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस बैन से ताइवान के उत्तरी उड़ान सूचना क्षेत्र में उड़ान सेवाएं प्रभावित होंगी. लेकिन हम अभी इस संभावित प्रतिबंध के कारणों से वाकिफ नहीं है.
चीन और ताइवान में अनबन क्यों?
चीन और ताइवान का रिश्ता अलग है. ताइवान चीन के दक्षिण पूर्वी तट से 100 मील यानी लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित छोटा सा द्वीप है. ताइवान 1949 से खुद को आजाद मुल्क मान रहा है. लेकिन अभी तक दुनिया के 14 देशों ने ही उसे आजाद देश के तौर पर मान्यता दी है और उसके साथ डिप्लोमैटिक रिलेशन बनाए हैं.
चीन ताइवान को अपना प्रांत मानता है और उसका मानना है कि एक दिन ताइवान उसका हिस्सा बन जाएगा. वहीं, ताइवान खुद को आजाद देश बताता है. उसका अपना संविधान है और वहां चुनी हुई सरकार है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











