
ढाबे के कर्मचारी ने कस्टमर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बिल को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में ढाबे के कर्मचारी ने कस्टमर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि कैश काउंटर पर बिल को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान ढाबे के कर्मचारी ने गार्ड की राइफल उठाकर कस्टमर पर फायर कर दिया. इसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मामूली बात पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यहां ढाबे पर खाने के बिल को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद ढाबे के व्यक्ति ने कस्टमर को गोली मार दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला रनिया थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा नेशनल हाइवे पर स्थित उमरन ढाबे का है. यहां रनिया निवासी योगेश पारिक अपने चार दोस्तों के साथ रात करीब 1:40 बजे स्कॉर्पियो से खाना खाने पहुंचे थे. खाना खाने के बाद बिल देने योगेश कैश काउंटर पर पहुंचे तो काउंटर पर खड़े पुष्पेंद्र सिंह से बिल को लेकर कहासुनी होने लगी.
कहासुनी के बीच पुष्पेंद्र ने कैश काउंटर पर रखी गार्ड रामचंद्र की रायफल से योगेश को गोली मार दी. इससे योगेश की मौत हो गई. योगेश अपने साथी अजय राजावत, नीरज साहू, शिवम शर्मा व आसिम खा के साथ पहुंचे थे. इस घटना के बाद योगेश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
जानकारी पर मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. एसपी बीबीजीटी एस मूर्ति ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि योगेश नाम के व्यक्ति को होटल पर काम करने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने गार्ड की राइफल से गोली मार दी.
डॉक्टरों ने अस्पताल में योगेश को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ लाइसेंसी राइफल मलिक को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










