
ढाई लाख लेकर 10 साल की बेटी को 70 साल के NRI के पास भेजा... ठाणे में महिला ने किया घिनौना कांड
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे से एक महिला की बेहद घिनौनी करतूत सामने आई है. 30 साल की महिला ने अपनी दस साल की बेटी को 70 साल के एनआरआई के पास भेज दिया. इसके बदले में उसने ढाई लाख रुपये और मंथली पेमेंट लिया था. पुलिस का कहना है कि लंदन के रहने वाले आरोपी ने बच्ची का यौन शोषण किया और जबरन शराब भी पिलाई. फिलहाल बच्ची को रेस्क्यू कर लिया गया है.
महाराष्ट्र में दहला देने वाली कहानी सामने आई है. यहां एक महिला ने अपनी दस साल की बच्ची को पैसों के लिए एक बुजुर्ग एनआरआई के पास भेज दिया. नवी मुंबई पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को इस मामले का पता चला तो एक्शन लिया. यूनिट ने 10 साल की बच्ची को सेक्स रैकेट के चंगुल से मुक्त कराया है. इस मामले में पुलिस ने बच्ची की 30 वर्षीय मां और 70 साल के एनआरआई को अरेस्ट किया है.
एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई 30 अक्टूबर को AHTU के सीनियर इंस्पेक्टर पृथ्वीराज घोरपड़े को मिली सूचना के आधार पर की गई. पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली थी कि खारघर के कोपरगांव इलाके में रहने वाली एक महिला अपनी 10-12 साल की बेटी को तलोजा फेज 2 में एक व्यक्ति के पास भेज रही है.
इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तलोजा में छापेमारी की और नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया. इस दौरान वहां रहने वाले 70 वर्षीय फारूक अल्लाउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया गया है. शेख मूल रूप से लंदन का रहने वाला है. उसे पता था कि लड़की नाबालिग है, फिर भी उसने न केवल लड़की का यौन शोषण किया, बल्कि उसे जबरन शराब भी पिलाई.
यह भी पढ़ें: सूरत में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, युगांडा और थाईलैंड की लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार... 4 गिरफ्तार
जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता की मां इस क्राइम में शामिल थी. उसने अपनी बेटी को देह व्यापार के लिए शेख के पास भेजा और इसके बदले शेख से 2.5 लाख रुपये और मंथली पेमेंट लिया. इस घिनौने कृत्य के लिए पुलिस ने बच्ची की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है.
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (POCSO) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. तलोजा पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों का पता लगाया जा सके.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








