
ढाई घंटे की मीटिंग और 23 मुलाकातें... बरेली जेल में ऐसे रची गई उमेश पाल के कत्ल की साजिश
AajTak
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बीते 11 फरवरी को बरेली की जेल में अशरफ के साथ ढाई घंटे तक एक मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग में माफिया अतीक अहमद के बेटे सहित 8 लोग शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि अशरफ से 17 महीने में 23 बार मुलाकातें की गईं थीं. इसी बीच उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बरेली जेल में 11 फरवरी को माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से ढाई घंटे तक मीटिंग चली थी. बरेली जेल में हुई इस मीटिंग में 8 लोग शामिल हुए थे. मोहम्मद अजहर के नाम से एक आवेदन अशरफ से मुलाकात के लिए दिया गया था. अजहर के आवेदन के साथ अतीक अहमद के बेटे असद का आधार कार्ड लगा था, इसके बाद असद को Enter कराया गया था.
बताया जा रहा है कि बरेली जेल में दिन में 1:22 pm पर 8 लोग अशरफ अहमद से मुलाकात करने गए थे. इसके बाद दोपहर 3:14 बजे वे मुलाकात कर बाहर निकले थे. इस मुलाकात में असद, मोहम्मद गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, विजय उर्फ उस्मान चौधरी शामिल थे. बीते 17 महीने में अशरफ से इन लोगों ने 23 बार मुलाकातें की थीं.
यह भी पढ़ेंः Umesh Pal Murder Case: माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर बढ़ाया गया इनाम
23 मुलाकातों में 9 मुलाकातें ऑपरेशन के जरिए और 14 बार मुलाकात आवेदन के जरिए की गई थीं. 26 सितंबर 2021 से 21 दिसंबर 2021 तक और 26 जून 2022 तक 9 मुलाकातें कंप्यूटराइज पर्ची के जरिए हुई थीं. बाकी 14 मुलाकातें आवेदन के जरिए करवाई गईं.
दिल्ली में अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश तेज
पुलिस ने दिल्ली में असद अहमद के 3 मददगारों की पहचान की है. बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद दिल्ली में इन 3 लोगों ने असद की मदद की थी. हत्याकांड के बाद असद दिल्ली में छिपा हुआ था. दिल्ली से असद ने एक शख्स को मेरठ भेजा था, जहां से पैसे मंगाए थे. सूत्रों के मुताबिक, अतीक का पुराना ड्राइवर दिल्ली में रहता है. उसने मेरठ से पैसे लाकर असद को दिए थे.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










